Homebig newsदेहरादून में दिनदहाड़े गोलीकांड, तिब्बती मार्केट में युवक की गोली मारकर हत्या...

देहरादून में दिनदहाड़े गोलीकांड, तिब्बती मार्केट में युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी

देहरादून

देहरादून : राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े गोलीकांड से हड़कंप मच गया। तिब्बती मार्केट में एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

तिब्बती मार्केट में युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी

देहरादून के तिब्बती मार्केट एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात स्कूटी सवार लोगों ने एक युवक को गोली मारी और उसके बाद फरार हो गए। आस-पास मौजूद लोग गोली लगने से घायल युवक को दून अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

बताया जा रहा है कि युवक तिब्बती मार्केट से फल लेकर गुजर रहा था। इसी दौरान स्कूटी सावर दो बदमाशों ने उसके सीने पर गोली मार दी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की उम्र करीब 40 साल का बताई जा रही है। जिसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular