Homeराज्यउत्तराखण्डपतंजलि योग ग्राम की बस की चपेट में आकर युवक की मौत,...

पतंजलि योग ग्राम की बस की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने योग ग्राम पहुंचकर किया हंगामा

हरिद्वार – हरिद्वार में पतंजलि योग ग्राम की बस की चपेट में आकर घायल हुए युवक की आज मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने योग ग्राम पहुंचकर हंगामा किया। नाराज लोगों ने मृतक का रखकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।

बीते कुछ दिन पहले सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद के रहने वाले 35 वर्षीय अमित की बस की चपेट में आकर मौत हो गई थी। बस पतंजलि ग्रुप के योग ग्राम की थी। जिसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। घायल अमित का अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसकी कल मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एंबुलेंस में रखवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वही पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसपी क्राइम पंकज गैरोला ने बताया पुलिस ने मौके पर शांतिपूर्वक तरीके से मामले को शांत करा दिया है। अगर परिजन कोई तहरीर देते है तो कार्यवाही की जाएगी।

#haridwar #Youth #dies #hit #Patanjali #YogaGram #bus #family #members #create #ruckus

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular