Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयुवक का अपहरण कर दंबंगों ने की जमकर की मारपीट, घटना सीसीटीवी...

युवक का अपहरण कर दंबंगों ने की जमकर की मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

ROORKEE NEWS

रुड़की के पिरान कलियर से दिनदहाड़े गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कार सवार दबंगों ने एक युवक का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। जान बचाने के लिए युवक एक गेस्ट हाउस में घुसा जहां मारपीट का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।

युवक का अपहरण कर दंबंगों ने की जमकर की मारपीट

रुड़की के पिरान कलियर में गंगनहर के पुल के पास युवक पर हमला कर उसे जबरन कार में डाल लिया। जहां उसके साथ लाठी-डंडों और घूंसे-लातों से जमकर मारपीट की गई। किसी तरह युवक कार से कूदकर जान बचाने के लिए पास ही स्थित एक गेस्ट हाउस में घुस गया। लेकिन दबंग वहां भी नहीं रुके और गेस्ट हाउस में घुसकर युवक को पीटते रहे।

घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

गेस्ट हाउस में हुई ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक जान बचाने के लिए गेस्ट हाउस में घुसता है और सोफे पर बैठ जाता है। तभी दबंग वहां पहुंचकर उसके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं।

आसपास के लोग युवक को बचाने का प्रयास करते हैं। लेकिन आरोपी उसे जबरन बाहर ले जाते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित युवक को आरोपियों से मुक्त कराया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular