Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ में भूस्खलन से ढही घर की दिवार, कमरे में सो रहे...

पिथौरागढ़ में भूस्खलन से ढही घर की दिवार, कमरे में सो रहे युवक की दबकर मौत

pithoragarh

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अस्कोट में भूस्खलन होने से एक मकान की दीवार ढह गई। जिसकी चपेट में आने से घर के अंदर सो रहे एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

पिथौरागढ़ में भूस्खलन से ढही घर की दिवार

पिथौरागढ़ के अस्कोट में 28 नवंबर को सगाड़ी के ओजपाली तोक में अचानक भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण घर के अंदर सो रहे युवक की दबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक भूस्खलन के कारण ललित मोहन जोशी का मकान टूट गया। पहाड़ी से मलबा और बोल्डर मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। जिससे अंदर कमरे में सो रहे भुवन चंद्र जोशी पुत्र ललित मोहन जोशी (उम्र 22 वर्ष) मलबे में दबने से मौत हो गई।

कमरे में सो रहे युवक की दबकर मौत

हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने आनन-फानन में राजस्व विभाग और पुलिस को दी। दोनों टीमें मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। मलबा हटाकर युवक को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। जबकि पूरे गांव में मातम पसर गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments