Homeराज्यउत्तराखण्ड38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के वुशु खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अचोम...

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के वुशु खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अचोम तपस ने जीता स्वर्ण पदक…

देहरादून – उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में मार्शल आर्ट वुशु में लगातार दूसरा दिन बेहतरीन प्रदर्शन किया। बुधवार को कांस्य पदक जीतने के बाद, गुरुवार को राज्य को एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल हुआ। अचोम तपस ने उत्तराखंड के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता, जबकि विषम कश्यप ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा, नीरज जोशी, लंबिश कुंवर, शुभम चौधरी और साहिल कुरैशी ने अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में जगह बना ली है, जिससे कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो गया है। आगे के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने पर ये खिलाड़ी स्वर्ण या रजत पदक भी जीत सकते हैं।

खिलाड़ियों की इस सफलता पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड की टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। हमारे पहले तीनों पदक वुशु की विभिन्न स्पर्धाओं में आए हैं, और आने वाले दिनों में अन्य खेलों में भी हमारी टीमें बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी।”

 

#NationalGames #Wushu #GoldMedal #UttarakhandSports #AchomTapas #VishamKashyap #BronzeMedal #MartialArts #SportsIndia #Champions #Dehradun #Haridwar #SemiFinal #TeamIndia #ProudMoment #GameOn

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular