Homeअंतर्राष्‍ट्रीय#$WOW#$ मजहब से आगे :आईएएस टॉपर टीना डाबी और अतहर जल्द रचाएगें...

#$WOW#$ मजहब से आगे :आईएएस टॉपर टीना डाबी और अतहर जल्द रचाएगें ब्याह…

tina-580x395

जब प्यार होता है तो कोई मजहब नही देखता। और ये बात सच कर दिखायी है आईएएस टॉपर टीना डाबी और सेंकड टॉपर अतहर ने है। जीं हां, जल्द ही टीना और अतहर शादी के बंधन में बधने वाले है। टीना ने सोशल मीडिया में अपनी और अतहर की तस्वीर शेयर की है।

भारत के सबसे अहम प्रतियोगिता परीक्षा यूपीएसी में टॉप करने वाली टीना डाबी और इस परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहने वाले अतहर आमिर-उल-शफी खान जल्द ही शादी करने वाले हैं. यूपीएसी टॉपर टीना डाबी ने कहा कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया है लेकिन तारीख अभी तक तय नहीं हो पाई है. हालांकि दोनों जल्द ही इंगेजमेंट करने वाले हैं.

t2

टीना ने बताया कि दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई और जब वो अगस्त महीने में अतहर से मुखातिब हुईं तो पहली नजर में ही उन्हें अपना दिल दे बैठी. टीना ने आगे बताते हुए कहा, ‘अतहर बेहद अच्छे इंसान हैं’. गौरतलब है कि टीना दलित समाज से आती हैं वहीं अतहर कश्मीरी मुसलमान हैं.
टीना के मुताबिक लोगों ने उनके रिश्ते को लेकर काफी बाते कही। पर उन्होंने बताया कि ऐसी बातों से उन्हें कोई फर्क नही पड़ता। वो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।बकौल टीना कुछ लोगों ने जातिगत टिप्पणी भी किए, कुछ लोगों ने धर्म को लेकर भी सवाल किए लेकिन टीना का मनाना है कि प्रेम करना कोई गुनाह नहीं है. आईएएस टॉपर से जब यह सवाल किया गया कि दलित समाज आपको एक आईकॉन की तरह देखता है तो इस पर टीना ने जबाव देते हुए कहा कि वो ऐसा नहीं मानती.

टीना अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और ईश्वर के आशिर्वाद को देती हैं. उन्होंने कहा, ‘परीक्षा में तो मैंने टॉप तो कर लिया है लेकिन अभी सफर लंबा है और मुझे खुद को साबित करना है.’

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular