Homeराज्यउत्तराखण्डधाम में कड़ाके की ठंड के चलते लौट रहे मजदूर, माइनस 12...

धाम में कड़ाके की ठंड के चलते लौट रहे मजदूर, माइनस 12 डिग्री से नीचे पहुंच रहा तापमान।

रुद्रप्रयाग/केदरनाथ – केदारनाथ धाम में लगातार कड़ाके की ठंड के चलते मजदूर लौट रहे हैं। 28 दिसंबर तक सभी मजदूर गौरीकुंड लौट जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के शुरुआत से ही केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी की संभावना है, जिससे जनवरी में पुनर्निर्माण कार्य जारी रखना संभव नहीं है। केदारनाथ धाम में तापमान माइनस 12 डिग्री से नीचे पहुंच रहा है। हालांकि दोपहर में धूप खिलने पर चार से पांच डिग्री तक तापमान आ रहा है।

इस मौसम में पुनर्निर्माण कार्य जारी रखना काफी मुश्किल हो रहा है। सीमेंट के कार्य पूर्व में ही बंद हो चुके हैं। जबकि अन्य कार्य भी ठंड के चलते सुचारू रखने में काफी दिक्कतें आ रही है। 26 दिसंबर तक पुनर्निर्माण में लगे लोनिवि के मजदूर व अधिकारी लौट जाएंगे, अन्य निर्माण एजेंसियों के द्वारा संचालित पुनर्निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी 28 दिसंबर तक लौट जाएंगे।

केदारनाथ से वापस जा रहे मजदूर

वर्तमान में 70 से 80 मजदूर कार्य कर रहे हैं, जिनका लगातार केदारनाथ से वापस आने का सिलसिला बना हुआ है। केदारनाथ धाम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लोनिवि शाखा के सहायक अभियंता अजय थपलियाल पिछले एक महीने से पुनर्निर्माण कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार ठंड बढ़ रही है, जिससे अब निर्माण कार्य जारी रखना संभव नहीं है।

26 दिसंबर को लौट जाएंगे मजदूर

अजय थपलियाल ने बताया कि 26 दिसंबर को सभी मजदूर लौट जाएंगे। इसके बाद कुछ मजदूर अन्य निर्माण एजेंसियों के रह जाएंगे, वह भी दिसंबर अंतिम सप्ताह तक लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्च माह से फिर से पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular