Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार: संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में पड़ा मिला महिला का शव, मामले...

हरिद्वार: संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में पड़ा मिला महिला का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

dead bodyहरिद्वार: शहर के कनखल क्षेत्र में स्थित जमालपुर कला के पास सड़क किनारे कब्रिस्तान के नाले में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों मिलने से हड़कंप मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को नाले से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरिद्वार के जमालपुर कलां में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, इलाके में मची सनसनी

जानकारी के मुताबिक बीते दिन हरिद्वार के जमालपुर में कब्रिस्तान के पास एक महिला का शव नाले में पड़ा मिलने से लोगों में हड़कंप मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, कनखल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन मामला स्पष्ट नहीं हो सका शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular