Homeराज्यउत्तराखण्डहोने जा रहा है चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आयोजन ,बनेगा...

होने जा रहा है चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आयोजन ,बनेगा लोकसंस्कृतियों का सजीव मंच

परेड ग्राउंड में होने जा रहा है चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आयोजन ,बनेगा लोकसंस्कृतियों का सजीव मंच

देहरादून : राजधानी देहरादून में आगामी 5 फरवरी से 8 फरवरी तक चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा किया जायेगा।चार दिवसीय यह सांस्कृतिक उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरागत कला एवं व्यंजन, लोकगीत, संगीत एवं लोकनृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियों का सजीव मंच बनेगा।महोत्सव का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उसे जन-जन तक सशक्त रूप में पहुँचाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी के नेतृत्व में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के माध्यम से राज्य की संस्कृति और परंपरा को नया मंच मिला है।कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह द्वारा किया जायेगा तो वहीँ समापन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular