Homeअध्यात्मस्त्रियां पायल क्यों पहनती हैं, जानिए इसकी असली वजह

स्त्रियां पायल क्यों पहनती हैं, जानिए इसकी असली वजह

payalविज़न 2020 न्यूज: महिलाओं के पैरो में पायल की छनकार तो सभी को अच्छी लगती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि महिलाएं पायल क्यों पहनती हैं, इस बात को लेकर हमारे पास सिर्फ एक ही जवाब हैं कि अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए वो ऐसा करती हैं, किंतु इसके पीछे और भी कई राज छिपे हुए हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे है।…

महिलाओं के सोलह श्रृंगार में पायल का भी महत्वपूर्ण स्थान हैं, किंतु इसके अलावा भी कहा जाता है कि पायल को पैरों से दैवीय शक्तियां आकर्षित होती है। जिससे घर में सुख, समृध्दि और शांति आती है। इसी के साथ पायल सोने या चांदी की महत्वपूर्ण धातु से बनी होती है। इसी के साथ यह हमेशा पैरों में घर्षण करती है। जिसकी वजह से पैरों को इन तत्वों से मजबूती मिलती है।

पायल की सुरीली ध्वनि घर में आने वाली नकारात्मक शक्तियों पर अकुंश लगाती है। तथा इन शक्तियों को घर में प्रवेश होने से रोकती हैं। और पूरे वातावरण को पवित्र करती हैं। इसकी धातु हमारे शरीर के लिए लाभदायक हैं क्योंकि कई सारे रोगों के लिए धातु की भस्म का इस्तेमाल किया जाता है।

इसी के साथ यह धार्मिक आधारों के उपर भी बहुत पवित्र मानी गयी है। साथ ही पायल की आवाज भी लोगों के लिए सुरम्य वातावरण पैदा करता है। इसलिए औरतें अपने पैरों में पायल पहनती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments