Wednesday, March 4, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में मौसम का कहर: येलो अलर्ट जारी, भूस्खलन से मसूरी-देहरादून मार्ग...

उत्तराखंड में मौसम का कहर: येलो अलर्ट जारी, भूस्खलन से मसूरी-देहरादून मार्ग बंद l

देहरादून: उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 21 सितंबर तक तेज दौर की बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी भारी बारिश के आसार हैं।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन, सड़क बंद

भारी बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाला बैंड के पास भूस्खलन हो गया है, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आमजन को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2