Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में मौसम बदलाव , प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश...

उत्तराखंड में मौसम बदलाव , प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना….

देहरादून : प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शनिवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम में बदलाव की संभावना तीन मार्च से जताई जा रही है। इस दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, दो मार्च को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

हालांकि, मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट के साथ-साथ रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट के अनुसार, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 2400 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमस्खलन हो सकता है। विशेष रूप से चमोली जिले को अत्यधिक असुरक्षित बताया गया है, जबकि रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिलों को असुरक्षित माना गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular