HomeGovernmentगैरसैंण में मुख्यमंत्री धामी से मिली ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी, सारकोट गांव...

गैरसैंण में मुख्यमंत्री धामी से मिली ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी, सारकोट गांव के विकास के लिए रखी कई मांगें

गैरसैंण/भराड़ीसैंण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को भराड़ीसैंण से सारकोट तक सड़क स्वीकृति और कार्य शुरू होने पर ग्रामवासियों की ओर से आभार जताया और गांव के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

ग्राम प्रधान ने उठाए जमीनी मुद्दे

प्रियंका नेगी ने मुख्यमंत्री के समक्ष सारकोट गांव की जमीनी चुनौतियों को रखते हुए निम्नलिखित सुझाव दिए:

जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग की व्यवस्था

गांव से जुड़े आंतरिक मार्गों का सुधार और सुदृढ़ीकरण

गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की योजना

गांव के रास्तों में सोलर लाइट की व्यवस्था

गैरसैंण स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाल रोग और महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

सीएम धामी ने दिए समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी के आग्रहों को गंभीरता से लेते हुए उनकी सराहना की और भरोसा दिलाया कि

“गांव की समस्याएं मेरी अपनी प्राथमिकता में हैं। जो भी मुद्दे आपने उठाए हैं, उन पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को दे दिए गए हैं।”

सीएम ने कहा कि सारकोट को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है, और इसकी सफलता को प्रदेश के अन्य गांवों के लिए मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

विकास के प्रति प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधान के जमीनी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रियंका नेगी जैसी जागरूक और सक्रिय जनप्रतिनिधि अपने गांव के विकास के लिए जो प्रतिबद्धता दिखा रही हैं, वह राज्य के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular