Homeराज्यउत्तराखण्डवीडियो: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बद्रीनाथ धाम और गंगोत्री में...

वीडियो: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बद्रीनाथ धाम और गंगोत्री में जमकर हुई बर्फबारी।

देहरादून – उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदल गया है। गंगोत्री धाम में सोमवार शाम को जमकर बारिश और बर्फबारी हुई। जिससे वादियां सफेद चादर में लिपटी दिखी। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम में रविवार से ही बर्फबारी का दौर जारी है। जिसके बाद मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 19 फरवरी की शाम से पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। जबकि पहाड़ों इलाकों में 2500 मीटर ऊंचाई तक हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

22 फरवरी तक खराब रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौगराढ़ और बागेश्वर जिलों में 3500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 21 और 22 फरवरी को भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 2200 मीटर तक के इलाकों जैसे धनोल्टी, नैनीताल में भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। जबकि 23 फरवरी से मौसम साफ बना रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular