Homeराज्यउत्तराखण्डवीडियो: हल्द्वानी बस अड्डे पर परिवार से दो युवकों ने की खुलेआम...

वीडियो: हल्द्वानी बस अड्डे पर परिवार से दो युवकों ने की खुलेआम मारपीट, तमाशबीन बने लोग…

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी से एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है जहां हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर दो युवक एक परिवार से खुलेआम मारपीट कर रहे हैं। यह मामला देर रात 12 बजे का है। जहां बाइक सवार दो युवक कार सवार परिवार से मारपीट कर रहे हैं।

रोडवेज बस अड्डे पर रोजाना देश विदेश से हजारों यात्री कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी आते हैं। रोडवेज बस अड्डे पर खुलेआम मारपीट हो रही है और लोग तमाशबीन बने देख रहे हैं। इतना ही नही ये दोनों युवक एक महिला से भी बदतमीजी कर रहे है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मारपीट कर रहे युवक परिवार के एक युवक को मारने के लिए लोहे का स्टूल उठा रहे है। इन दिनों हल्द्वानी शहर में लगातार मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद हल्द्वानी पुलिस हरकत में आई और मौके पर मारपीट कर रहे दो युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई, जहां इनकी बाइक सीज कर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular