Homeराज्यउत्तराखण्डविडियो: नीति-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाता गांव के पास भरभरा कर पहाड़ी...

विडियो: नीति-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाता गांव के पास भरभरा कर पहाड़ी से गिरी चट्टान, हाईवे बाधित

चमोली – नीति मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाता गांव के समीप चट्टान टूटने से हाईवे बाधित हो गया है, पिछले 24 घंटे से अधिक समय से हाईवे बाधित चल रहा है। पहाड़ी से लगातार पत्थर, बोल्डर के साथ मिट्टी का मलवा हाईवे पर गिर रहा है।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह लाता गांव के समीप मलारी नीति राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान गिर रही है, और लगातार यहां रुक रुक कर बोल्डर गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। धौली गंगा घाटी से सटे सुराई थोटा,मलारी, नीति घाटी के ग्रामीण जान हथेली पर रखकर  पैदल आवाजाही कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग नीति मलारी हाईवे को खुलने में समय लग सकता है। हाईवे खोलने के लिए संबंधित विभाग की मशीनें पहुंच चुकी है लेकिन हाईवे पर अभी सड़क खोलने का कार्य करना जान जोखिम में डालने जैसा है, ऊपर से कभी भी बोल्डर की बरसात हो सकती है, बारिश के अलर्ट के चलते और खराब मौसम के कारण हाईवे खोलने में दिक्कत आ रही है, नीति मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग लाता गांव के पास बाधित होने से 40 से अधिक सीमांत गांवों और ऋतु प्रवासी गांवों का संपर्क पूरी तरह जोशीमठ मुख्यालय से कट गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular