Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में अपर सचिव और दारोगा की तीखी बहस का वीडियो वायरल...

उत्तराखंड में अपर सचिव और दारोगा की तीखी बहस का वीडियो वायरल , दारोगा लाइन हाजिर…..

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की नौकरशाही एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा है जिसमें शासन के अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान और झाझरा पुलिस चौकी प्रभारी दारोगा हर्ष अरोड़ा के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया, और कुछ ही घंटों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद देहरादून स्थित उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पास राज्य स्तरीय अनुसंधान और वित्त प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र में स्थित सरकारी जमीन से जुड़े रास्ते को लेकर है। बताया जा रहा है कि इस सरकारी जमीन से होकर एक कॉलोनी तक रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही थी, जिसका अपर सचिव ने विरोध किया।

वीडियो में अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान, जो वित्त विभाग में लंबे समय से कार्यरत हैं, दारोगा पर कुछ स्थानीय लोगों के पक्ष में दबाव बनाने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं दारोगा हर्ष अरोड़ा भी अपर सचिव पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए नजर आते हैं।

action against sub inspector

प्रशासन की तेज कार्रवाई

वीडियो के सामने आते ही SSP अजय सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दारोगा हर्ष अरोड़ा को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि, अभी तक इस मामले पर न तो अपर सचिव की तरफ से कोई बयान आया है और न ही पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गई है।

मुकदमा भी दर्ज

सरकारी जमीन से रास्ता खुलवाने का प्रयास करने वाले व्यक्ति पर भी अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह प्रयास लंबे समय से चल रहा था, और इसे लेकर जिलाधिकारी स्तर पर भी कई बार आवेदन दिए जा चुके थे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular