Homeराज्यउत्तराखण्डवीडियो: सत्ता के नशे में बीजेपी विधायक की हनक, टेंडर को लेकर...

वीडियो: सत्ता के नशे में बीजेपी विधायक की हनक, टेंडर को लेकर तिलमिलाए, अधिकारी से की अभद्रता।

देहरादून – सत्ता की हनक एक बार फिर से देखने को मिली जहां अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक महेश जीना पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों से बदसलूकी का आरोप लगा है। महेश जीना आज किसी टेंडर के सम्बंध में देहरादून नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कुछ लोगों के साथ पहुंचे। आरोप है कि यहां उन्होंने हेड क्लर्क पवन थापा के साथ अभद्रता की साथ ही उन्हें धमकाया भी। जिसके बाद विधायक नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे।

आरोप है कि उन्होंने नगर आयुक्त के साथ भी बदतमीजी की। इस बात का पता जब अन्य कर्मचारियों को लगा तो सभी एकत्रित होकर नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे लेकिन तब तक विधायक महेश जीना अपने लोगों के साथ वहां से जा चुके थे। अब निगम के कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक विधायक सामूहिक रूप से माफी नहीं मांगते तब तक कार्य बहिष्कार के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था ठप रहेगी। इसरो मामले पर सियासत भी हावी हो गई है कांग्रेस ने इसे सत्ता का अहंकार बताया है। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ता के मद में चूर बीजेपी के विधायक जब सरकारी अधिकारियों को ही कुछ नहीं समझ रहे तो जनता की सेवा क्या करेंगे,,,?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments