Homeराज्यउत्तराखण्डकोटद्वार में वीरांगना तीलू रौतेली की प्रतिमा का लोकार्पण, विस. अध्यक्ष ऋतु...

कोटद्वार में वीरांगना तीलू रौतेली की प्रतिमा का लोकार्पण, विस. अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया उद्घाटन

कोटद्वार: उत्तराखंड की वीर भूमि को गौरवान्वित करने वाला एक ऐतिहासिक क्षण उस समय साक्षी बना, जब नगर कोटद्वार में महान वीरांगना तीलू रौतेली की भव्य प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

विस. स्ध्यक्ष ने किया तीलू रौतेली की प्रतिमा का लोकार्पण 

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण जी ने कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली नारी शौर्य, आत्मसम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की अमर प्रतीक हैं। उनका जीवन संघर्ष, साहस और बलिदान की ऐसी प्रेरक गाथा है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा न केवल कोटद्वार की पहचान बनेगी, बल्कि उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति और इतिहास को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करेगी।

तीलू रौतेली विचार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीरांगना तीलू रौतेली के अद्वितीय पराक्रम, सामाजिक योगदान एवं ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
नगरवासियों में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर विशेष उत्साह एवं गर्व देखने को मिला। तीलू रौतेली विचार मंच द्वारा द्वारा सफल कार्यक्रम के लिए समस्त अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, प्रशासन एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular