Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड को मिलेगी उद्योगों की रफ्तार, रुद्रपुर में ऐतिहासिक ग्राउंडिंग सेरेमनी

उत्तराखंड को मिलेगी उद्योगों की रफ्तार, रुद्रपुर में ऐतिहासिक ग्राउंडिंग सेरेमनी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हुई प्रातःकालीन बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि रुद्रपुर में प्रस्तावित ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी को समयबद्ध ढंग से भव्य और प्रभावशाली बनाया जाए। यह आयोजन राज्य के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जो समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए गर्व का विषय है। यह आयोजन प्रदेश में स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर और आर्थिक समृद्धि के रास्ते खोलेगा।

गौरतलब है कि दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य सरकार को रिकॉर्ड ₹3.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव (MoU) प्राप्त हुए थे। इनमें से अब तक ₹1 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग पूरी हो चुकी है, जो प्रदेश की औद्योगिक प्रगति की ओर एक बड़ा कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular