Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यदिल्लीउतराखंड के राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात...

उतराखंड के राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात , उत्तराखंड के विकास पर की चर्चा…..

नई दिल्ली : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान, राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री से उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री को वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए आवश्यक कदमों के बारे में बताया और इस योजना के जरिए इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने उत्तराखंड में पुलिस प्रशिक्षण और आधुनिकीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री से राज्य में सहकारिता के माध्यम से विभिन्न योजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी विचार-विमर्श किया। इनमें होमस्टे, हनी, अरोमा, और श्रीअन्न जैसे कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की गई, ताकि उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकें और स्थानीय आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular