असम : असम दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को गुवाहाटी स्थित लोक भवन में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों राज्यपालों के बीच सुशासन, सांस्कृतिक समृद्धि और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान आपसी सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

