उत्तराखंड मंत्रीमंडल विस्तार: उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार बड़ा राजनीतिक कदम उठाने जा रही है. लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच आखिरकार आज लोकभवन में मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है, जिसमें पांच नए मंत्री शपथ लेंगे। तैयारियां अंतिम चरण में हैं, लेकिन सूत्रों के हवाले से कई बड़े नाम सामने आए हैं.
लोकभवन में आज 5 मंत्री लेंगे शपथ
साल 2022 में चुनाव के बाद गठित सरकार में कई मंत्री पद खाली रह गए थे. शुरुआत में तीन पद खाली थे, लेकिन बाद में परिस्थितियों ने संख्या बढ़ा दी चंदन रामदास के निधन के बाद एक और पद खाली हुआ. जिसके बाद विवादों से घिरे प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उनका भी पद खाली हो गया था. इस तरह से मौजूदा सरकार में कुल पांच मंत्री पद रिक्त हो हैं, जिन्हें अब भरा जा रहा है.
4 साल पूरे होने से पहले बड़ा फैसला
धामी सरकार 23 मार्च को अपने कार्यकाल के चार साल पूरे करने जा रही है। इसी बीच ये विस्तार किया जा रहा है, जिसे राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है. खास बात ये भी है कि कल 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है. जिसके बाद दर्जधारियों के नाम भी सार्वजनिक किए जा सकते हैं.
चुनावी रणनीति से जुड़ा फैसला
ये कैबिनेट विस्तार आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अहम भूमिका निभाएगा. 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा के चुनावों में जातीय समीकरणों को साधने के लिए और युवाओं और महिलाओं के वोटों को लुभाने के लिए इस मंत्रीमंडल को रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है.
इन विधयाकों की खुल सकती है किस्मत
वैसे तो अब तक नए नामों को लेकर कोई अआधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन सूत्रों के हवाले से इन नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इनमें राजपुर विधायक खजानदास, धरमपुर विधायक विनोद चमोली, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया और डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल में से 4 नाम हो सकते हैं.