उत्तराखंड बोर्ड का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 11.30 बजे बोर्ड मुख्यालय में किया जायेगा घोषित।

0
21

देहरादून – उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) 30 अप्रैल, 2024 को सुबह 11.30 बजे उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2024 की घोषणा करेगा। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ जारी करेगा।

परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर नतीजों का लिंक एक्टवि कर दिया जाएगा, जहां छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके रिजल्ट देख सकेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 में इस वर्ष 10वीं और 12वीं के लिए 2 लाख 10 हजार 354 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 1 लाख 15 हजार 606 छात्रों ने 10वीं और 94 हजार 748 छात्रों ने 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जो अब अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here