Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड: BJP की संगठनात्मक कार्यशाला का शुभारंभ, सीएम धामी ने की शुरुआत...

उत्तराखंड: BJP की संगठनात्मक कार्यशाला का शुभारंभ, सीएम धामी ने की शुरुआत l

मिशन 2027 पर रणनीति शुरू l

देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर BJPने तैयारियां शुरू कर दी हैं। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

कार्यशाला में मिशन हैट्रिक (लगातार तीसरी जीत) और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में बीएल संतोष, दुष्यंत गौतम, रेखा वर्मा, महेंद्र भट्ट और अजय सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

हाल ही में गठित नई प्रदेश कार्यकारिणी ने पदभार संभालते हुए विजय संकल्प लिया है। कार्यशाला में बूथ प्रबंधन, जनप्रतिनिधियों की भूमिका और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की योजनाओं पर विचार किया गया।

BJP का लक्ष्य 2027 में फिर सत्ता में वापसी करना है, जिसके लिए ज़मीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular