HomeGovernmentस्वरोजगार को बढ़ावा: 211 एकल महिलाओं के खातों में जल्द पहुंचेगी धनराशि

स्वरोजगार को बढ़ावा: 211 एकल महिलाओं के खातों में जल्द पहुंचेगी धनराशि

देहरादून : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को विभागीय बैठक में एकल महिलाओं के स्वरोजगार को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया जिसमें विभिन्न महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा की जाएगी साथ ही घोषणा की है कि 211 चयनित एकल महिलाओं को स्वरोजगार योजना के तहत धनराशि जल्द ही जारी की जाएगी।

सफलता का पहला चरण: 484 महिलाओं को मिल चुका है लाभ : को प्रथम किस्त की धनराशि जारी की जा चुकी है , इसमें से अधिकतर महिलाओ ने स्वरोजगार की शुरुवात भी कर दी है, जो योजना की सफलता को दर्शाता है। 211 चयनित एकल महिलाओं को स्वरोजगार योजना के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है, साथ ही इस विशेष कार्यक्रम को अपना समय देना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अनुरोध किया गया है।

नई विज्ञप्ति अगस्त तक जारी करने के कड़े निर्देश :कैबिनेट मंत्री के विभागीय अधिकारियों को निर्देश कहा मौजूदा वित्तीय वर्ष में एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए नई विज्ञप्ति अगस्त तक अनिवार्य रूप से जारी की जनि चाहिए। कहा हमारा लक्ष्य इस वर्ष लगभग 2000 महिलाओ को इस योजना का लाभ देना है, जिससे की महिला सशक्तिकरण में सहयोग और अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी जीविका को सुधार सकें।

नंदा गौरा योजना के तहत 19 करोड़ की राशि डीबीटी से जारी होगी :कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत 19 करोड़ 22 लाख 78 हजार रुपये की राशि जल्द ही डीबीटी के माध्यम से जारी की जाएगी।इस योजना में हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4000 से अधिक बालिकाएं तकनीकी या दस्तावेजी औपचारिकताओं के कारण अब तक लाभ से वंचित थीं। अब इन सभी लाभार्थियों को उनकी राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular