Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्णागिरि धाम रोपवे परियोजना में देरी पर यूटीडीबी का कड़ा कदम ,...

पूर्णागिरि धाम रोपवे परियोजना में देरी पर यूटीडीबी का कड़ा कदम , कंपनी का अनुबंध किया रद्द….

चंपावत : उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) ने मां पूर्णागिरि धाम में रोपवे निर्माण कर रही कंपनी को अनुबंध रद्द करने का नोटिस जारी किया है। यह परियोजना 30 अप्रैल 2025 तक पूरी होनी थी, लेकिन अब तक आधारभूत संरचना का काम भी शुरू नहीं हो पाया है। इस परियोजना के लिए अक्टूबर 2012 में कंपनी से अनुबंध किया गया था।

पूर्णागिरि धाम, जो टनकपुर नगर से 22 किलोमीटर दूर स्थित है, साल भर श्रद्धालुओं से भरा रहता है और लाखों लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिल्ली की पूर्णागिरि रोपवे प्रोजेक्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को रोपवे निर्माण का कार्य सौंपा गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत इस रोपवे के निर्माण से श्रद्धालुओं के लिए यात्रा करना आसान हो सकता था, लेकिन कंपनी इस दिशा में संतोषजनक प्रगति नहीं दिखा पाई। इसके परिणामस्वरूप, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने कंपनी के निदेशक को अनुबंध समाप्त करने का नोटिस जारी किया है।

“पूर्णागिरि रोपवे निर्माण में अनावश्यक देरी की वजह से कंपनी को अनुबंध रद्द करने का नोटिस दिया गया है। सचिव स्तर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रोजेक्ट पर अगला निर्णय लिया जाएगा।                                                –——“अभिषेक रुहेला, अपर सचिव व अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यूटीडीबी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular