Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउपनल कर्मियों के हित में धामी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक...

उपनल कर्मियों के हित में धामी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक में समान कार्य समान वेतन पर मंजूरी

उपनल कर्मियोंदेहरादून: बुधवार को उत्तराखंड सचिवालय में कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिसके बाद उपनल कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उपनल कर्मचारियों ने समान कार्य समान वेतन के संबंध में आज राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

उपनल कर्मियों के हित में सरकार का बड़ा फैसला

उपनल कर्मचारियों ने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही उनकी मांगों को पूरा करने के साथ-साथ उनके सम्मान और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस फैसले से प्रदेश के हजारों उपनल कर्मचारियों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उपनल कर्मचारी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान को सरकार पूरी गंभीरता से मान्यता देती है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

उपनल कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे सरकार की नीतियों एवं निर्णयों के अनुरूप पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular