Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा रद्द, जल्द घोषित होगी नई...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा रद्द, जल्द घोषित होगी नई तिथि…

देहरादून : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 26 अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा रद्द कर दिया गया है। यह दौरा सहकारिता विभाग से जुड़ी एक अहम बैठक के सिलसिले में निर्धारित किया गया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

भट्ट ने बताया कि गृहमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों जोरों पर थीं और आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई थी। हालांकि, अब यह दौरा किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमित शाह के उत्तराखंड दौरे की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी और पार्टी कार्यकर्ता व संगठन उसी के अनुरूप तैयारियों को आगे बढ़ाएंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2