
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डीबीटी के माध्यम से नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय सहायता की राशि जारी की। इस वर्ष 2024-25 में 40,504 लाभार्थियों को कुल 1 अरब 72 करोड़ 44 लाख 4 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। पिछले पांच वर्षों में इस योजना के तहत 2 लाख 84 हजार 559 लाभार्थियों को कुल 9 अरब 68 करोड़ 64 लाख 51 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से दी गई।

नंदा गौरा योजना के तहत उत्तराखंड में कन्या के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं कक्षा पास करने पर 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। इस वर्ष 2024-25 में जन्म पर 8,616 बालिकाओं को 9 करोड़ 81 लाख 16 हजार रुपये और 12वीं पास करने वाली 31,888 बालिकाओं को 1 अरब 62 करोड़ 62 लाख 88 हजार रुपये की राशि मुख्यमंत्री ने डीबीटी के जरिए हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। नंदा गौरा योजना से राज्य के गरीब परिवारों की बेटियों को बड़ी मदद मिल रही है। साथ ही, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना जैसी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।




Aw, this was an exxceptionally good post. Taking a feew minutss annd actual effort to
create a superb article… but wyat caan I say… I put
things off a whole llot and never anage too get anytging done.
auroravpn