Homeराज्यउत्तराखण्डआखिरकार पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, दो मासूमों को बनाया था अपना...

आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, दो मासूमों को बनाया था अपना निवाला।

देहरादून – दो महीने तक दिन रात चली पेट्रोलिंग के बाद वन विभाग आखिरकार दो बच्चों के मौत के दोषी गुलदार को पकड़ने में कामयाब हो गया।

इस गुलदार ने 26 दिसंबर को देहरादून के सिंगली गांव और 25 फरवरी को देहरादून के ही किमाडी में दो बच्चों को मार डाला था। इस बीच गुलदार ने कैनाल रोड पर भी एक बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।
पिछले साल 26 दिसंबर से ही इस गुलदार की तलाश हो रही थी, इसके लिए 40 से अधिक वन कर्मी तैनात किए गए थे, तो ड्रोन, कैमरा ट्रैप की भी मदद ली जा रही थी। आखिरकार गुलदार किमाड़ी के जंगल में लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। करीब 6 साल के इस गुलदार के दो कैनाइन टूटे हुए थे। इसी के चलते गुलदार मैन ईटर हो गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular