विज़न 2020 न्यूज: उधमसिंह नगर में रिश्तों को ताक पर रखकर एक व्यक्ति अपनी पत्नी को छोड़कर साली को लेकर फुर्र हो गया। पत्नी ने जब थाने में शिकायत की तो पति ने थाने पहुंचकर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर बेरिया दौलतपुर निवासी मंजीत की कुछ समय पूर्व ही रायपुर की एक युवती से विवाह हुआ। कुछ दिन बाद मंजीत की साली दीदी के घर आयी तो दोनों जीजा-साली के बीच नजदीकयां बढ़ गयी। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के सपने देखने लगे। इसी सपने को हकीकत करने के लिए बीते 22 अगस्त को मंजीत साली को भगाकर ले गया। जब मंजीत की पत्नी को यह बात पता लगी तो उसने पुलिस में मामले की शिकायत की। मंगलवार 30 अगस्त को पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। थाने में मंजीत गुस्से में पत्नी पर टूट पड़ा। पुलिस ने बीच-बचाव के बाद मंजीत को काबू में किया गया।मंजीत द्वारा अपनी बेटी को पिटता देख उसके परिजनों ने थाने में हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने मंजीत के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मंजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
साली को लेकर हुआ फुर्र, पकड़ा गया तो पत्नी के साथ किया ऐसा…
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
