Homeराज्यउत्तराखण्डUCC को मिला पहला महानिबंधक, डॉ वी षणमुगम को मिली जिम्मेदारी...

UCC को मिला पहला महानिबंधक, डॉ वी षणमुगम को मिली जिम्मेदारी…

देहरादून – उत्तराखंड में Uniform Civil Code (UCC) को लागू कर दिया गया है, जिससे यह कानून लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री -पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी पोर्टल (ucc.uk.gov.in) और नियमावली का लोकार्पण किया, साथ ही इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई।

राज्य सरकार ने डॉ. वी. षणमुगम (सचिव वित्त) को यूसीसी के रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया है।

यूसीसी कार्यान्वयन के लिए 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था, जिसने 2 फरवरी 2024 को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी। इसके बाद 8 मार्च 2024 को विधानसभा में विधेयक पारित कर दिया गया और राष्ट्रपति से 12 मार्च 2024 को मंजूरी मिली।

UCC को लागू करने के लिए डिजिटल गवर्नेंस के तहत ऑनलाइन पोर्टल और तकनीकी व्यवस्थाएं भी विकसित की गई हैं। 20 जनवरी 2025 को कैबिनेट ने UCC नियमावली को अंतिम रूप देकर इसे मंजूरी दे दी।

#Uttarakhand #UCC #UniformCivilCode #PushkarSinghDhami #IndianLaw

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular