Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी के बनभूलपुरा से दो संदिग्ध गिरफ्तार, तल्लीताल मस्जिद के इमाम से...

हल्द्वानी के बनभूलपुरा से दो संदिग्ध गिरफ्तार, तल्लीताल मस्जिद के इमाम से भी हो रही पूछताछ

puchtach

हल्द्वानी बनभूलपुरा से पुलिस की ओर से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद नैनीताल में पुलिस और भी अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस की ओर तल्लीताल में मस्जिद के इमाम मौलाना से भी पूछताछ की जा रही है।

हल्द्वानी बनभूलपुरा से दो संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली धमाके के तार अब उत्राखंड से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। हल्द्वानी में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। अब सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हल्द्वानी के कई इलाकों में दबिश देने के बाद दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

तल्लीताल मस्जिद के इमाम से भी हो रही पूछताछ

दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद अब नैनीताल के तल्लीताल मस्जिद के इमाम से पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इमाम मो नईम से तीन घण्टों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार हल्द्वानी में दो संदिग्धों को पकड़ने के बाद नैनीताल में भी मामले में भी संभावित संदिग्धों की तलाश की जा रही है। जिसके चलते नैनीताल पुलिस सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक इमाम से गुप्त रूप से पूछताछ की जा रही है।

नैनीताल से हो सकती हैं और गिरफ्तारियां 

डॉग स्क्वायड की ओर से भी मस्जिद क्षेत्र में छानबीन की जा रही है। क्षेत्र में पूछताछ व इमाम से पूछताछ के मामले से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है, और आवश्यकता पड़ने पर और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular