Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में खोले जाएंगे दो नए विश्वविद्यालय, 25 व्यावसायिक कोर्स भी किए...

उत्तराखंड में खोले जाएंगे दो नए विश्वविद्यालय, 25 व्यावसायिक कोर्स भी किए जाएंगे शुरू

प्रदेश के छात्र और छात्राओं के लिए अच्छी खबर हैं। जल्द ही प्रदेश में दो नए विश्वविद्यालय खोले जाने की तैयारी है। इसके लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।

उत्तराखंड में खोले जाएंगे दो नए विश्वविद्यालय

प्रदेश में जल्द ही दो अलग-अलग विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के अनुसार  कौशल आधारित विवि और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के बच्चों के लिए आवासीय विश्वविद्यालय खोला जाना है। इसके लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।

25 व्यवसायिक कोर्स भी किए जाएंगे शुरू

आपको बता दें कि प्रदेश में वर्तमान में पांच राज्य विश्वविद्यालय और इनसे संबद्ध 118 महाविद्यालय हैं। बात करें निजि  निजी विश्वविद्यालयों की तो इनकी संख्या 26 है और 244 निजी महाविद्यालय हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 21 अशासकीय महाविद्यालय और तीन तकनीकी संस्थान और एक आयुर्वेद चिकित्सा संस्थान है। जबकि अब दो अन्य विश्वविद्यालय खुलने प्रस्तावित हैं। दोनों नए खुलने जा रहे विश्वविद्यालयों में 25 व्यावसायिक कोर्स शुरु किए जाएंगे।

युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

प्रदेश में दो नए विश्वविद्यालय खुलने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही आवासीय विश्वविद्यालय माध्यमिक शिक्षा विभाग के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के बच्चों और अन्य बेसहारा बच्चों के लिए होगा। इस से बेसहारा बच्चे उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular