Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर दो हादसे, डामटा के पास कार और...

उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर दो हादसे, डामटा के पास कार और बाइक की भिडंत, यमुना नदी में गिरा डंपर।

उत्तरकाशी – उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार रात दो हादसे हो गए। ओजरी पालीगाड़ के पास एक डंपर यमुना नदी में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौत की सूचना है। वहीं, डामटा के पास एक कार और बाइक की भिडंत हो गई। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिसमें से एक गंभीर घायल को देहरादून रेफर किया गया है।

बडकोट एसओ दीपक कठैत ने बताया कि डंपर जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर आ रहा था। ओजरी शिलाई बैंड के बीच वह हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक ही था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

वहीं, कार और बाइक की टक्कर में गजेंद्र(23) पुत्र शिबू निवासी कवानू चकराता, सुरेंद्र(19) पुत्र शिबू निवासी क्वानू चकराता, और रणवीर(25) पुत्र अज्ञात निवासी ददा चकराता घायल हुए हैं। रणवीर को हायर सेंटर भेजा गया है। बाकी दोनों युवकों को हल्की चोटें आई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular