Homeराज्यउत्तराखण्डTSR सरकार का बजट पेश-पांच आवश्यकताओ को ध्यान मे रखते हुये वित्त...

TSR सरकार का बजट पेश-पांच आवश्यकताओ को ध्यान मे रखते हुये वित्त मन्त्री ने बनाया है बजट!

विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन शाम 4:00 बजे वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सदन के अंदर 45585 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया. गत वर्ष के प्राविधानों से लगभग 14.8% का अधिक बजट किस वर्ष रखा गया बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि मैंने आर्थिक पुनर्रचना की राष्ट्रवादी तत्व दृष्टि के साथ प्रत्येक व्यक्ति की पांच आवश्यकताओं तथा रोटी कपड़ा मकान पढ़ाई एवं दवाइयों का उल्लेख किया था. इस अवधारणा को और सशक्त रूप प्रदान करने हेतु इस बजट में पूर्व में घोषित योजनाओं के साथ-साथ नवीन हेतु पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की है. वित्त मंत्री के बजट भाषण में सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक की स्थापना के फलस्वरुप कार्य किस समय बाध्यता एवं उत्तरदायित्व की भावना का विकास सेवा का अधिकार कानून के अंतर्गत 262 नई सेवाओं को जोड़ा जाना, मजबूत ट्रांसफर एक्ट योजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु CM डैश बोर्ड उत्कर्ष का प्रारंभ सरकारी खरीद में पारदर्शिता एवं मितव्ययता व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस की व्यवस्था खनन विभाग में ऑक्शन की पारदर्शी प्रक्रिया विभिन्न अनियमितताओं की समय बाद जांच केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन ऋषिकेश कर्णप्रयाग तथा रुड़की देवबंद रेलवे लाइन हेतु त्वरित गति से भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई ऑर्गेनिक हर्बल स्टेट बनाने हेतु 15 सौ करोड़ की योजना की स्वीकृति पर्वतीय क्षेत्रों में चकबंदी का निर्णय. ग्रामीण विकास एवं पलायन आयोग का गठन स्वास्थ्य केंद्रों में की हेल्थ सेंटर की स्थापना देहरादून में प्रथम महिला बैंक की स्थापना जन शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 190 5 का प्रारंभ एकल महिलाओं के लिए सखी ई रिक्शा योजना आदि सरकार की कार्य प्रणाली के साक्षी हैं.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular