Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी में प्लास्डा बायपास रोड पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू...

टिहरी में प्लास्डा बायपास रोड पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

टिहरी गढ़वाल – जनपद टिहरी के थाना नरेंद्र नगर क्षेत्र में प्लास्डा बायपास रोड पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह घटना आज सुबह लगभग 03:00 बजे हुई, जब जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल ने SDRF को सूचित किया कि ट्रक उत्तरकाशी से ऋषिकेश की ओर आते समय ब्रेक फेल होने के कारण खाई में गिर गया।

इस दुर्घटना में एक महिला, दो बच्चे और दो अन्य व्यक्ति (जो मूल निवासी नेपाल हैं) सवार थे। सूचना मिलते ही, HC अर्जुन सिंह के नेतृत्व में SDRF की टीम पोस्ट ढालवाला से तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

हादसे में महिला, दो बच्चे और ड्राइवर जो ट्रक से कूद गए थे, को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, सहायक परिचालक ट्रक के साथ ही खाई में गिर गया। SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर खाई में उतरकर सहायक परिचालक को बाहर निकाला और उसे सरकारी अस्पताल नरेंद्रनगर ले जाया गया। हालांकि, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

#Tehri #Accident #Truck #Crash #SDRF #RescueOperation #Uttarkashi #Rishikesh #RoadSafety #EmergencyServices #NarendraNagar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular