Homeराज्यउत्तराखण्डबुग्गावाला में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो...

बुग्गावाला में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक लोडर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बुग्गावाला में बड़ा सड़क हादसा

बुग्गावाला में तेलपुरा पुल के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेलपुरा के पास दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार लोडर वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रिश्ते में जीजा-साले बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद से चालक फरार 

मृतकों की पहचान रोहित उर्फ काका और सचिन निवासी बिहारीगढ़ के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। वही शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular