Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डHaridwar: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने किया बड़ा फेरबदल, यहाँ देखें ट्रांसफर लिस्ट

Haridwar: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने किया बड़ा फेरबदल, यहाँ देखें ट्रांसफर लिस्ट

HARIDWAR SSP PARAMENDRA DOBHALहरिद्वार में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने किया बड़ा फेरबदल…थाने-कोतवालियों के बदले प्रभार

Haridwar: पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने बुधवार रात आदेश जारी करते हुए आधे से अधिक थानों और कोतवालियों के प्रभार में बदलाव कर दिया. इस ट्रांसफर सूची के मुताबिक 11 इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टरों का ट्रान्सफर किया गया है.

हरिद्वार पुलिस में बंपर तबादले 

जारी आदेशों के मुताबिक, इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी को लक्सर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है. वहीं लक्सर से इंस्पेक्टर राजीव रौथान को एक बार फिर भगवानपुर कोतवाली भेजा गया है. इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव को गंगनहर कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि यहां से मनोहर सिंह भंडारी को श्यामपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसके साथ ही, रानीपुर कोतवाली से इंस्पेक्टर शांति कुमार को हटाकर हाल ही में जिले में आमद करने वाले इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को रानीपुर की कमान दी गई है. इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट को रुड़की कोतवाली प्रभारी बनाया गया है. लंबे समय से एसएसपी कार्यालय में वाचन का दायित्व संभाल रहे इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत को कनखल कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा एएनटीएफ सेल के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को बहादराबाद थाने की जिम्मेदारी दी गई है. बहादराबाद से सब इंस्पेक्टर अंकुर शर्मा को एसएसआई भगवानपुर बनाया गया है. खानपुर थाने से इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठी को हटाकर एसआईएस शाखा भेजा गया है, जहां एसएसपी के पीआरओ दिगपाल कोहली को थाना प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular