Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस मकान की छत पर गिरी, तीन...

टिहरी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस मकान की छत पर गिरी, तीन यात्री घायल…..

Tehri Accident bus full of passengers fell from the road into a house, people screamed and criedटिहरी: उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टिहरी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर पौखाल स्यालकुंड के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर एक मकान की छत पर गिर गई। इस हादसे में तीन यात्री घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, यह बस उड़ीसा से आए तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम ले जा रही थी। यात्रा के दौरान बस एक होटल पर भोजन के लिए रुकी थी। भोजन के बाद केवल तीन यात्री ही बस में बैठे थे, तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और करीब 10 मीटर नीचे बलवीर सिंह के घर की छत पर जा गिरी।

घटना में कैलाश चंद्र शाहू, अनिल शर्मा और पोरी गीता शाहू नामक तीन यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular