Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी ,...

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी , 1 की मौत-कई लापता

रुद्रप्रयाग | रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने के बाद सीधे अलकनंदा नदी में समा गई।

हादसे की सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग पुलिस, एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) सहित अन्य एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं। राहत कार्य में स्थानीय लोग भी प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह बस ऋषिकेश से बद्रीनाथ जा रही थी। बस में करीब 15 से 18 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

अब तक 6 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है, जबकि 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।

हालांकि, अभी तक बस का मलबा नदी में नजर नहीं आया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बस में अब भी 7 से 8 लोग फंसे हो सकते हैं

रेस्क्यू टीमें नदी के तेज बहाव में बस को खोजने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular