Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीयमुनोत्री हाईवे पर डामटा में दर्दनाक हादसा, लापता चालक विकेश की खाई...

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा में दर्दनाक हादसा, लापता चालक विकेश की खाई से बरामदगी, दो घायल अस्पताल रेफर

उत्तरकाशी – यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हुए हादसे में लापता चालक विकेश आज गुरुवार सुबह खाई में मिला। पुलिस बल ओर एसडीआरएफ टीम द्वारा खोजबीन कर सुबह चार बजे घायल को पीएचसी डामटा पहुंचाया गया। डामटा चिकित्सक द्वारा दोनों घायल को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो थी। हादसे में बाइक सवार एक किशोर घायल हो गया। वहीं, बाइक चालक दूसरा युवक लापता था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे विकेश(21) व आशीष(16) निवासी ग्राम दाबला चकराता जिला देहरादून बाइक से नैनबाग से डामटा की ओर जा रहे थे। डामटा के समीप उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।

सूचना पर घायल आशीष को निकाल कर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा ले जाया गया। वहीं, बाइक चला रहे विकेश के खाई में गिरने से उसका पता नहीं चल पाया था। सर्च अभियान के लिए बड़कोट एसडीआरएफ को घटनास्थल के लिए भेजा गया। आज सुबह युवक खाई से मिला।

#Tragic #accident #Damta #Yamunotri #Highway #missing #driver #recovered #ditch #two #injured #referred #hospital #Uttarkashi

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular