Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का आज छठा दिन, खराब मौसम के चलते...

केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का आज छठा दिन, खराब मौसम के चलते हैली सेवा प्रभावित।

रुद्रप्रयाग – केदारघाटी में आई आपदा के बाद रेस्क्यू अभियान का आज छठा दिन है। धाम में आज भी मौसम खराब है। विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है।

वहीं, विपरीत परिस्थितियों के बीच पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान जारी है। आज करीब 150 स्थानीय लोगों को केदारनाथ से भीमबली के लिए एनडीआरएफ एव एसडीआरएफ की देखरेख में रवाना किया गया है।

जंगलचट्टी से भी 161 लोगों को एनडीआरएफ चीरबासा लेकर पहुंच रही है। वहीं सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना द्वारा बनाए गए पैदल पुल का निर्माण पूरा होने से भी रेस्क्यू एव राहत कार्यों में बड़ी राहत मिली है।उधर, सड़क एवं पैदल मार्गों के पुनर्स्थापन का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर पीडब्लूडी की टीम की निगरानी में पैदल यात्रा मार्गों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाशआउट एरिया एवं अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों पर कार्य शुरू कर चुके हैं।

बता दें कि धाम में 50 श्रद्धालुओं सहित 2300 लोग हैं, जिसमें से आज 400 लोगों को पैदल मार्ग से वापस लाया जाएगा।इसके बाद केदारपुरी में बेस कैंप से मंदिर क्षेत्र तक 1900 लोग रहेंगे, जिसमें बीकेटीसी स्टॉफ, तीर्थपुरोहित, हक-हकूकधारी, जीएमवीएन स्टॉफ, सुरक्षा कर्मी व मजदूर शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular