Homeराज्यउत्तराखण्डविधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विपक्ष के तीखे सवालों के...

विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विपक्ष के तीखे सवालों के बीच प्रश्नकाल जारी

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। इससे पहले सोमवार को राज्य सरकार ने नए वित्तीय वर्ष का बजट सदन में पेश किया था। इसके बाद मंगलवार को सरकार ने विधानसभा में चार अध्यादेशों के साथ 11 विधेयक भी प्रस्तुत किए थे। आज बजट पर चर्चा हो सकती है। उस से पहले प्रश्नकाल में पक्ष और विपक्ष के विधायक अपने सवाल पूछ रहे हैं।

बजट सत्र के तीसरा दिन विपक्ष के तीखे सवालों के बीच प्रश्नकाल जारी

बजट सत्र के तीसके दिन प्रश्नकाल के दौरान पक्ष और विपक्ष के विधायक अपने-अपने सवाल पूछ रहे हैं। भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया ने कितने पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी दी गई ये सवाल किया था? जिस पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने जवाब दिया कि नैकरी देने की प्रक्रिया अब भी जारी है और साल 2013 से लेकर 2023 तक 29 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी जा चुकी है।

सीएम धामी ने लोकगायक दीवान कनवाल के निधन पर व्यक्त किया शोक

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताया है। इसके साथ ही राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी लोगायक दीवान कनवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular