Homeराज्यउत्तराखण्डधारचुला में नाबालिग को भगाकर विवाह कराने के मामले में तीसरी आरोपी...

धारचुला में नाबालिग को भगाकर विवाह कराने के मामले में तीसरी आरोपी महिला गिरफ्तार।

पिथौरागढ़ – नाबालिक को भगाकर विवाह कराने के मामले में पुलिस ने एक महिला अभियुक्ता को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला 17 नवम्बर को तब सामने आया था, जब धारचुला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली धारचुला में अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में और सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में, कोतवाली धारचुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विक्रान्त राठी और रविन्द्र खोखर नामक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन दोनों ने नाबालिग को विवाह के उद्देश्य से भगाया था।

विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि एक अन्य महिला, यशोदा देवी, पत्नी जगत राम, निवासी ग्राम ढुंगा राठी, थाना धारचुला, ने अभियुक्तों का साथ दिया था। महिला द्वारा नाबालिग को भगाने में मदद की गई थी।

आज उप निरीक्षक मेघा शर्मा, हे0का0 आन सिंह और का0 महेश बोरा की टीम ने यशोदा देवी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्ता को कोर्ट में प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों को सभी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

#ChildMarriage #PoliceAction #KidnappingCase #WomenAccused #UttarakhandNews #JusticeForMinor #LawAndOrder #FemaleOffender #SocialAwareness

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular