Homeराज्यउत्तराखण्डई-रिक्शा चोरी कर भाग रहे चोरों ने पुलिस कर्मियों पर किया हमला,...

ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहे चोरों ने पुलिस कर्मियों पर किया हमला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू।

हरिद्वार – हरिद्वार के शिवालिक नगर में ई रिक्शा चोरी कर भाग रहे दो चोरों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें एक कांस्टेबल और होमगार्ड घायल हो गए हैं।

रात के वक्त दो संदिग्ध ई रिक्शा लेकर जा रहे थे। संदिग्ध लगने पर हेड कांस्टेबल कुंदन चौहान और होमगार्ड विक्रम ने उनसे पूछताछ की जब संतोष जनक जवाब नहीं मिला तो कॉन्स्टेबल ने उन्हें कोतवाली चलने की बात की। जिस पर दोनों संदिग्धों ने पुलिस कर्मियों के सिर पर लोहे की रोड से वार कर दिए और ई रिक्शा छोड़ कर भाग निकले। सिर पर चोट लगने से कांस्टेबल और होमगार्ड घायल हो गए हैं। रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

#Haridwar #Thieves #running #stealing #erickshaw #attacked #police #personnel #registered #case #started #investigation #HaridwarPolice #Crime

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular