Homeराज्यउत्तराखण्डधामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर हर जिले में होगा...

धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर हर जिले में होगा जश्न , मुख्य सचिव ने तैयारियां शुरू करने के दिए निर्देश….

देहरादून : धामी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड में 22 से 25 मार्च तक जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय और चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य कार्यक्रम 22 मार्च को अल्मोड़ा और 23 मार्च को देहरादून जिले में आयोजित होगा। इसके अलावा, 23 मार्च को सभी जिलों में शिविर लगाए जाएंगे। जिला मुख्यालयों में इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे, और जिन जिलों में प्रभारी मंत्री उपलब्ध नहीं होंगे, वहां सांसद कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्य सचिव ने बताया कि इन बहुउद्देशीय शिविरों में आम जन को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही, चिकित्सा शिविरों में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयां भी दी जाएंगी।

इसके अलावा, 24 से 30 मार्च तक जन सेवा थीम पर प्रत्येक विधानसभा और लॉक स्तर पर भी बहुउद्देशीय और चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सांसद और विधायक भी आमंत्रित किए जाएंगे।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से कहा कि इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए वे अपने स्तर से आवश्यक निर्णय लें और सुनिश्चित करें कि शिविरों का आयोजन सुचारू रूप से हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular