Homeराज्यउत्तराखण्डखनन कारोबारियों के बीच चला खूनी संघर्ष, चली ताबड़तोड़ गोलियां, तलवारे और...

खनन कारोबारियों के बीच चला खूनी संघर्ष, चली ताबड़तोड़ गोलियां, तलवारे और लाठी डंडे।

उधम सिंह नगर/काशीपुर – बीती रात खनन कारोबारियों में आपस मे रोंगटे खडे कर देने वाले खूनी संघर्ष में आईटीआई थाना क्षेत्र के खनन छेत्र में ग्राम अजीतपुर में खनन को लेकर दो गुटों का संघर्ष खून खराबे मे बदल गया।

बताया जा रहा है दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग व लाठी डंडो और नंगी तलवारो का जमकर इस्तेमाल हुए और आपस में दोनों और से कई लोगों को गोली लगने और कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए घटनाक्रम में घायल लोगों को चिकित्सालय भेज दिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
पूरा मामला खनन कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर जोड़ा जा रहा है। इस तरह के खूनी खेल से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular