Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट विस्तार को लेकर बढी हलचल, मंत्रिमंडल में अपनी जगह बनाने के...

कैबिनेट विस्तार को लेकर बढी हलचल, मंत्रिमंडल में अपनी जगह बनाने के लिए सीएम से विधायकों के मुलाकातें शुरू।

देहरादून – इन दिनों मुख्यमंत्री आवास की तरफ विधायकों की चहल कदमी ज्यादा देखी जा रही है, बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ विधायकों की लॉटरी लग सकती है। चर्चा इस बात की भी है कि धामी सरकार जल्द ही कैबिनेट के चार रिक्त पदों को भरने जा रही है।

जिसको लेकर पिछले दिनों भाजपा की संघटनात्मक बैठक में चर्चा भी हो चुकी है। इस मसले को लेकर भाजपा के कई नेता बयान भी दे चुके हैं कि जल्द ही कैबिनेट के रिक्त पद भरे जाएंगे।

ऐसे में मुख्यमंत्री से विधायकों की मुलाकात को इस सिलसिले में देखा जा रहा है। करणप्रयाग से भाजपा विधायक अनिल नौटियाल पिछले 1 सप्ताह में मुख्यमंत्री से दो बार मिल चुके हैं। जबकि इस फेहरिस्त में मदन कौशिक, खजान दास, बिशन सिंह चुफाल भी शामिल है।

विधायक अनिल नौटियाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस दायित्व संभालने के लिए तैयार है हालांकि निर्णय हाई कमान को लेना है बताया कि वह तीन बार के विधायक हैं और कार्यकर्ताओं की भी इच्छा रहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular